Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का समर्थन किया है। विधायक और सिंगर को इसलिए ट्रोल किया गया था क्योंकि वह लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस से लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं थीं।
बिहार की विधायक और सिंगर मैथिली ठाकुर जब मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस से पहुंचीं, तो उन्हें ट्रोल किया गया। इस पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। मशहूर गणपति पंडाल जाते समय ठाकुर को नीले रंग की कार में ड्राइवर के साथ यात्रा करते देखा गया था। उनके वहां पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत ने उठाया सवाल
रॉल्स-रॉयस कलिनन दुनिया की सबसे महंगी लग्जरी एसयूवी में से एक है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.50 करोड़ रुपये बताई जाती है। ऑनलाइन आलोचना के बीच, कंगना युवा विधायक के समर्थन में आगे आईं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने सवाल उठाया कि जनता के लिए काम करने वाले नेताओं से यह उम्मीद क्यों की जाती है कि वे अपनी निजी सफलता का आनंद लिए बिना जीवन जिएं।
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना ने लिखा, 'कुछ लोगों को जलन होने लगती है, जब वो नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अब हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम भले ही समाज सेवा में लगे हों लेकिन हमारा अपना करियर जिंदगी और लोकप्रियता भी है। हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारे अच्छी तरह रहने से इतनी तकलीफ क्यों होती है? हम अच्छी जिंदगी जी नहीं सकते क्या? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे ये उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, ये बिल्कुल बेतुका है।'
मैथिली ठाकुर ने नहीं दी प्रतिक्रिया
फिलहाल मैथिली ठाकुर ने लग्जरी कार को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कंगना रनौत के समर्थन का कोई जवाब दिया है।