फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के हेयर ड्रेसर पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, शूटिंग से उठा ले गई पुलिस

Sat, 29 Sep 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेंडन को कंगना की एक अपकमिंग मूवी की शूटिंग के सेट से अरेस्ट किया गया है। खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया, कंगना के हेयर स्टाइलिस्ट को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्रैंडन की गिरफ्तारी तब हुई जब वो कंगना की अगली फिल्म के लिए काम कर रहे थे। खार पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक हुई ये 8वीं गिरफ्तारी है। जांच में ब्रेंडन की भूमिका भी पाई गई। जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया। ब्रेंडन का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी ब्रेंडन की लड़के से मुलाकात हुई थी। जहां पीड़ित ने खुद को 18 साल का बताया था। खबर के मुताबिक, लड़के की मां ने पिछले साल ये केस दर्ज कराया था। पुलिस ने ब्रैंडन को कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 3 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें