फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' के टीजर मे यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार

Thu, 04 Oct 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। मंगलवार को फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 'मणिकर्णिका' के टीजर को यूट्यूब पर अब तक डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है। कंगना रनौत के फैंस 'मणिकर्णिका' के इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


टीजर को दर्शकों के मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलते हाल ही में फिल्म की मुख्य हीरोइन कंगना रनौत ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की है। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी किरदार दिखाई दे रहा है। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया है।

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। पहले ही सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद बहुत विवाद हो चुका है। उसके बाद 'बरेली की बर्फी' फेम स्वाती सेमवाल ने भी फिल्म को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कगंना के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी।  देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। अतुल कुलकर्णी, और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें