फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली डाकुओं से भिड़ गयीं कंगना रणावत

Tue, 16 Apr 2013 03:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रणावत इन दिनों 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग ग्वालियर और उसके आसपास के इलाकों में हो रही है। शूटिंग के दौरान कंगना तब चौंक गयीं जब उनका सामना असली डाकुओं से हो गया।
विज्ञापन


शायद कंगना को भी इस बात का अनुमान नहीं होगा कि उन्हें असली डाकू भी मिल सकते हैं। दरअसल, कंगना इस फिल्म के निर्देशक राई कबीर के साथ ग्वालियर से वापस आ रही थीं। तभी चंबल वैली के पास 10-15 डाकुओं ने कंगना की वैन को रोक लिया।

उन्होंने चाकू और पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने कंगना को लूटने की कोशिश नहीं की। वह सिर्फ यह चाहते थे कि कंगना उनके साथ तस्वीर खिंचवा लें।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक साई कबीर पिछले 15 सालों से वहां रह रहे हैं। सो, वह वहां के माहौल से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने वहां आकर लोगों को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। बाद में कबीर को अपने एक विधायक दोस्त को बुलाना पड़ा।

लगभग 2 घंटे के बाद वे लोग वहां से हटे और कंगना की गाड़ी आगे बढ़ पायी। कबीर ने बताया है कि उन्हें अपनी फिल्म के कुछ हिस्से वहां फिल्माने हैं। लेकिन वे कंगना की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शाम को जल्दी सारा काम निबटाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें