फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी से झूमीं कंगना रनौत, पूरी की अगली फिल्म की शूटिंग; टीम के साथ मनाया जश्न

Tue, 30 Jun 2026 04:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्वीन 2' को लेकर एक अपडेट दी है।  
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'क्वीन 2' को लेकर नई अपडेट आई है। खबर है कि कंगना ने अपनी मशहूर फिल्म 'क्वीन' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन


कंगना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एक्टर-फिल्ममेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह जानकारी दी। उन्होंने कास्ट और क्रू के साथ शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाते हुए एक फोटो शेयर की। फोटो में रनौत को फिल्म की टीम के साथ देखा गया। शूटिंग पूरी होने के साथ ही, यह प्रोजेक्ट अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

'करुप्पु' की कामयाबी के बाद सूर्या को मिली नई मूवी, होम्बले फिल्म्स ने किया एलान; जानें कौन होगी अभिनेत्री?

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हुई 'क्वीन'?
मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का एलान नहीं किया है। 'क्वीन 2' में कंगना रनौत के मशहूर किरदार 'रानी' की वापसी हो रही है। दर्शकों ने फिल्म 'क्वीन' को काफी प्यार दिया था। 2014 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'क्वीन' का निर्देशन विकास बहल ने किया था और इसे समीक्षकों से खूब तारीफ मिली थी।
विज्ञापन

जब कंगना थीं बॉलीवुड 'क्वीन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में कंगना रनौत ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था। रानी दिल्ली की एक ऐसी लड़की थी, जिसे हमेशा घर की चारदीवारी में रखा गया था। जब उसका मंगेतर (राजकुमार राव) शादी तोड़ देता है, तो वह अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है। यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान, रानी का आत्मविश्वास बढ़ता है, वह आजादी को अपनाती है और खुद को नए सिरे से खोजती है।
इसे अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना ने प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें