फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो पोस्ट कर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को कहे थे अपशब्द

Thu, 10 Sep 2020 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। अब कंगना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल एक वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
ये एफआईआर मुंबई के विक्रोली थाने में दर्ज हुई है। वकील नीतिन माने ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कोर्ट में कंगना को घसीटेंगे। चूंकि उद्धव ठाकरे का इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कंगना ने उन्हें इस मामले में घसीटा। एक राज्य के सीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
दरअसल कंगना रनौत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस वीडियो में कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए संदेश दिया था। लेकिन संदेश में कंगना ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। ऐसे में ही कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कंगना कहती हैं, बीते 24 घंटे में मेरा ऑफिस अचानक अवैध घोषित कर दिया गया। उन्होंने मेरे ऑफिस के फर्नीचर सहित अंदर सब चीजों को नष्ट कर दिया और अब मुझे धमकियां मिल रही हैं कि वे मेरे घर आएंगे और इसे भी तोड़ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें