फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ में आएंगे इरफान-कंगना, पूरी होंगी दर्शकों की दो ख्वाहिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
'ए मुहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया' जैसी गजल गाने वाली बेहद खूबसूरत आवाज की मालिक बेगम अख्तर की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। बरसों से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज कर रहीं बेगम अख्तर की गाई मशहूर गजल से उनकी फिल्म का नाम भी लिया गया है। फिल्म का नाम 'ए मोहब्बत' होगा।
विज्ञापन


अनूप जलोटा प्रोडक्शन और ए मोहब्बत प्रोडक्शन ने इस मशहूर गजल और ठुमरी गायिका की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। फिल्म में उनकी जिंदगी के कई दौर को दिखाया जाएगा। बेगम अख्तर को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था, उन्हे भारतीय शास्त्रीय संगीत में बेहद पारंगत माना जाता है।

माना जा रहा है, कि बेगम अख्तर पर बनने वाली फिल्म 'ए मोहब्बत' में कंगना रनौत और इरफान खान पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे। इससे दर्शकों का दोनों को पर्दे पर साथ देखने की हसरत भी पूरी हो जाएगी। फिल्मकार केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता इरफान को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। फिल्म के लिए अभी मुख्य महिला किरदार पर फैसला किया जाना बाकी है, लेकिन कंगना को इसके लिए चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुख्य किरदार के लिए कंगना से बात हो रही है'

फिल्म के लिए महिला किरदार के बारे में पूछे जाने पर निर्माता जलोटा ने बताया कि हम कंगना रनौत से बेगम अख्तर के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जलोटा का कहना है, कि चूंकि बेगम अख्तर फैजाबाद से ताल्लुक रखती थीं और लखनऊं में ही उन्होने अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हे बिताए इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी फिल्म निर्माण के लिए मदद मिली है।

1914 में पैदा हुई बेगम अख्तर की 1974 में मौत हो गई। 1929 से 1974 के बीच लगातार वो संगीत की खिदमत करती रहीं। उन्हें उनकी शानदार गजल गायकी के लिए मल्लिका-ए-गजल कहा जाता है। उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म से उनकी जिंदगी के अनछुए पहलुओं के भी दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें