सार
Kangana Ranaut Views On Jantar Mantar Gen Z Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के जेन जी प्रोटेस्ट पर कंगना लगातार बयान दे रही हैं, तंज कस रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए जेन जी को गटर जनरेशन कह दिया था। इस मामले पर एक बार फिर वह बोली हैं?
‘इस देश के युवा, अगर हम जेन जी की बात करें, तो आबादी करीब 30-35 करोड़ है। जंतर-मंतर पर करीब 10,000 लोग थे, जिनमें से आधे से ज्यादा शबाना आजमी जैसे लोग थे, इतने सारे एज ग्रुप मौजूद थे। अगर हम खास तौर पर जेन जी की बात करें, तो उनमें से सिर्फ 2,000 लोग मौजूद थे। तो यह Gen Z प्रोटेस्ट कैसे हुआ?’
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह बातें कहीं। वह इन बातों के जरिए अपने गटर जनरेशन वाले पुराने बयान को सही ठहराने की कोशिश करती दिखीं।
जेन जी की बुराई पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनाैत वीडियो में आगे कहती हैं, ‘
मैंने जो बुराई की थी, उस भीड़ के लिए थी। मैंने खास तौर पर उनके बारे में बात की थी। मैं खुली चुनौती दे रही हूं कि कोई भी ऐसा कोट चुनें जहां मैंने इसे पूरी पीढ़ी के लिए कहा हो। यह बेकार का एजेंडा मुझ पर मत फेंको। मैं युवाओं के खिलाफ नहीं हूं क्योंकि मैं उनमें से एक हूं।’