कंगना ने पूछा था ये सवाल
कंगना ने पहले रक्षाबंधन कैंपेन में कृति के कपड़े पहनने के तरीके पर सवाल उठाया था। उन्होंने पूछा था कि जब किसी महिला के पास कपड़े चुनने के कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, तो वह अपने भाई को राखी बांधते समय बिकिनी-स्टाइल का पहनावा क्यों चुनेगी?
बातचीत में कंगना से कृति के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया था कि महिलाओं को यह तय करने की आजादी होनी चाहिए कि वे क्या पहनें। राहुल गांधी ने भी कहा था कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है या कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है।
अपने बचाव में क्या बोलीं कंगना?
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा...
- उन्हें कुछ भी पहनने से कौन रोक रहा है, खासकर जब हम उन्हें ऐसी-ऐसी फिल्मों में देखते हैं?
- किसे परवाह है कि वे क्या पहनकर आती हैं?
- किसी की सोच इतनी बेवकूफी भरी कैसे हो सकती है?
- किसी भी सभ्यता की सौंदर्यपरक अभिव्यक्ति उसका त्योहार ही होता है।
- रक्षाबंधन एक धार्मिक और सभ्यतागत अभिव्यक्ति है।
- इसके अपने नियम हैं, ठीक वैसे ही जैसे पूजा-पाठ के नियम होते हैं।