फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: कमल हासन ने संगीतकार इलैयाराजा को इस अंदाज में दी शुभकामनाएं, साझा की खास तस्वीर

Wed, 02 Jun 2021 07:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के मशहूर संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के भी कई गानों की धुन तैयार कर चुके हैं। आज इलैयाराजा का 78वां जन्मदिन है। कमल हासन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इलैयाराजा ने कमल हासन और श्रीदेवी की फिल्म 'सदमा' में 'ए जिंदगी गले लगा ले' का म्यूजिक तैयार किया था।
विज्ञापन
कमल हासन और इलैयाराजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ए जिंदगी गले लगा ले' तो आपने सुना ही होगा, शायद पसंदीदा गानों की सूची में आज भी शामिल हो। उस गाने की धुन आज भी लोगों के जहन से निकलती नहीं है। उसका म्यूजिक इलैयाराजा ने दिया था। 

विज्ञापन


कौन हैं इलैयाराजा?
भारत के मशहूर संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) की साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक खास पहचान है। उनके हुनर के लिए उन्हें म्यूजिक माएस्ट्रो (Music Maestro) के नाम से भी जाना जाता है। इलैयाराजा ने अपने करियर में कई सदाबहार गाने दिए हैं जिन्हें आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं। उनके गाने जीवंत और भावनाओं से भरे हुए होते हैं। इलैयाराजा अभी तक लगभग 7000 गानों की धुन तैयार कर चुके हैं। उन्होंने 'सदमा', 'चीनी कम', 'महादेव', 'पा' और 'हे राम' जैसी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया है। आज इलैयाराजा अपना 78वां जन्मदिन (Ilaiyaraaja Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुपरस्टार कमल हासन ने खास अंदाज में इलैयाराजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कमल हासन ने ट्विटर पर इलैयाराजा के साथ एक तस्वीर साझा की है और एक खूबसूरत कैप्शन के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म सदमा में कमल और श्रीदेवी की जोड़ी नजर आई थी। साथ ही फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों को छू लिया था। 'ए जिंदगी गले लगा ले' भी इसी फिल्म का गाना है जिसका म्यूजिक इलैयाराजा ने दिया था।
 

इलैयाराजा की खास उपलब्धियां - 
विज्ञापन

इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1986 में इलैयाराजा फिल्म विक्रम के लिए कंप्यूटर के माध्यम से भारतीय फिल्मी गाने रिकॉर्ड करने वाले पहले भारतीय संगीतकार बने। इतना ही नहीं निर्देशक आर. के. सेल्वमनी का दावा है कि उनकी फिल्म चेम्बरुथी (1992) के लिए इलैयाराजा ने केवल 45 मिनट में नौ गीतों की रचना की थी, जो एक रिकॉर्ड है।

साल 2015 में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और कमल हासन ने इलैयाराजा को 1000 फिल्मों में संगीत देने के लिए सम्मानित किया था। दक्षिण भारतीय संगीत में पाश्चात्य संगीत लाने का श्रेय भी इलैयाराजा को ही जाता है। इसके अलावा साल 2018 में इलैयाराजा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें