फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Trailer In Hindi: कमल हासन की 'विक्रम' का ट्रेलर हिंदी में हुआ रिलीज, एक्शन के साथ दिखी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी

Thu, 19 May 2022 01:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम का तमिल ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस समय साउथ की फिल्मों को हिंदी भाषी दर्शकों की बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए ज्यादातर फिल्मों को तमिल के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। इसिलए मेकर्स ने हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'विक्रम' के ट्रेलर को भी हिंदी में जारी कर दिया है। जिसमें एक्शन के साथ जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी भी है।
विज्ञापन

2 of 4
Vikram Trailer Out - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'विक्रम' से कमल हासन चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। जिसकी शानदार झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई गई है। ट्रेलर के बीच में जैसे ही कमल हासन की एंट्री होती है, तो उनके डायलॉग और एक्शन सीन कमाल के लग रहे हैं। धमाकेदार एक्शन के जरिए कमल हासन फिर से महफिल लूटने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
vikram - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम में नजर आएंगे ये मंझे हुए कलाकार
फिल्म 'विक्रम' में बात करें कलाकारों की, तो विक्रम में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा खबर है कि एक्टर सूर्या फिल्म में कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले हैं।


विज्ञापन

4 of 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कमल हासन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का लेखन और निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसका निर्माण निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया जा रहा है। दर्शकों के लिए यह फिल्म 3 जून 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें