तमिलनाडु में GST को लेकर थिएटर मालिकों ने हड़ताल की हुई है। इसके चलते करीब 1100 सिनेमा हॉल बंद हैं। इस हड़ताल का समर्थन करने पर साउथ सुपरस्टर रजनीकांत को कमल हासन ने शुक्रिया कहा है।
दरअसल, इस हड़ताल का समर्थन करते रजनीकांत ने ट्वीट के जरिए कहा था कि सरकार को लोगों की मांग सुननी चाहिए और उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए क्योंकि ये कई लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। इसी को लेकर अब कमल हासन ने रजनीकांत का शुक्रिया करते हुए ट्वीट किया, "धन्यवाद रजनी अपनी आवाज उठाने के लिए। पहले हमें सभ्य लोगों कि तरह सरकार मांग करनी चाहिए। उसके बाद तो हम देख ही लेंगे।"
Thanks Rajni avaragaLay for voicing your concern. Lets request first as gentlemen should. Then we shall see. @superstarrajini & TN .Govt.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 5, 2017
कमल हासन का ये रवैया देखते हुए डायरेक्टर ने पोस्ट किया कि कमल हासन को एक दिन के लिए तमिनाडु का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए और ऐसा जल्द ही होगा। हो सकता है ये सरकार को अपने विचारों से किसी नए मुकाम पर ले जाएं। अगर इस बच्चे ने कुछ गलत कहा हो तो इसे माफ कर दीजिए।
आपको बता दें कि कमल हासन से GST लागू होने से पहले ही इसका विरोध किया था और फिर GST लागू होने के बाद थिएटर मालिकों कि हड़ताल का भी समर्थन किया इसके बाद रजनीकांत भी इस हड़ताल के समर्थन में कूद गए।
दरअसल, GST के विरोध में सिनेमाघरों के मालिकों ने हड़ताल की हुई है इतना ही नहीं थिएटर मालिकों ने 3 जुलाई से सारे शो भी कैंसिल कर दिए हैं। बता दें कि GST लागू होने होने से 100 रुपए से ज्यादा वाले टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा।
वहीं 100 रुपए से नीचे वाले टिकटों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। राज्य के सिनेमा थिएटर ओनर फेडरेशन के एक सीनियर पर्सन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया, 'हमें 53 फीसदी टैक्स देने को मजबूर किया जा रहा है।