'सरकार 3' के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक नया अंदाज सामने आया है। हाल ही में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग कश्यप के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। इनमें से एक फोटो में वो डायरेक्टर अनुराग कश्यप के गालों को किस करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे फोटो में अनुराग उन्हें किस करते दिख रहे हैं।
फोटोज के साथ राम गोपाल वर्मा ने एक खास मैसेज भी लिखा है, 'मैं एक रेस्ट्रॉन्ट में अनुराग से मिला और मेरे गालों पर उनके होंठ मुझे किसी सबसे सेक्सी लड़की के होठों से भी बेहतर महसूस हुए।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे गे लोग पसंद नहीं हैं, क्योंकि मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं, जो किसी औरत को पसंद न करते हों, लेकिन अनुराग के साथ मेरा कनेक्टिंग पॉइंट यह है कि हम दोनों ही औरतों को पसंद करते हैं और हमारी ये 'किस' औरतों के प्रति हमारे एक समान प्रेम का प्रमाण है।'
एक दूसरी फोटो में उन्होंने लिखा। ये 'किस' केवल एक सेक्सुअल एक्सप्रेशन नहीं है, बल्कि यह प्यार जताने का सबसे पवित्र रूप है, जो मां-बेटे के बीच भी हो सकता है, बेस्ट फैंड के बीच भी हो सकता है और दो दुश्मनों के बीच भी हो सकता है। लेकिन अनुराग को मेरा किस उसके सेक्सी माइंड के लिए है। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। मुझे लगता है कि वे हमारे सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर शक करेंगे, लेकिन हम सच में एक-दूसरे को प्यार करते हैं।'
Just met Anurag Kashyap at a restaurant and his lips on my cheek felt better than a most sexiest girls lips on my mouth
A post shared by RGV (@rgvzoomin) on Jul 4, 2017 at 10:56am PDT
No matter what all horrible people think about us I doubt they will suspect our sexual orientation ..But we truly love each other
A post shared by RGV (@rgvzoomin) on Jul 4, 2017 at 10:46am PDT
I hate gays bcos I don't like any1 who doesn't like women but connecting point with Anurag is we both like women and our kiss is an acknowledgement of our common love for women
A post shared by RGV (@rgvzoomin) on Jul 4, 2017 at 11:06am PDT
दोनो ने एक साथ कई फिल्में भी की हैं। जहां एक तरफ राम गोपाल वर्मा एक बायोपिक, तो वहीं दूसरी तरफ अनुराग कश्यप एक तमिल फिल्म पर काम कर रहे हैं।