फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Treesha Thosar: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कमल हासन ने दी नन्ही त्रिशा को शाबाशी, कहा- तुमने मेरा रिकॉर्ड तोड़ डाला

Fri, 26 Sep 2025 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Praised Treesha Thosar: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में नन्ही अदाकारा त्रिशा थोसर ने सबका ध्यान खींच लिया। फिल्म 'नाल 2' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर उन्होंने दिग्गज अभिनेता कमल हासन का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस पर कमल हासन ने त्रिशा को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
कमल हासन-त्रिशा थोसर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साल 2023 में आई फिल्म 'नाल 2' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली त्रिशा थोसर को कमल हासन ने बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताते हुए त्रिशा को शाबाशी दी है कि नन्ही अदाकारा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कमल हासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है।

विज्ञापन

कमल हासन बोले- 'बहुत बढ़िया मैडम'
कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ''प्यारी त्रिशा थोसर मेरी तरफ से खूब बधाई आपको। आपने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि जब मुझे अपना पहला पुरस्कार मिला था, तब मैं छह साल का था। बहुत बढ़िया मैडम। अपनी बेमिसाल प्रतिभा पर काम करती रहिए। घर के बड़ों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई'।

Delhi HC: शाहरुख-गौरी के खिलाफ वानखेड़े की याचिका पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, आर्यन खान की सीरीज से जुड़ा है केस


 

त्रिशा थोसर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कमल हासन - फोटो : X
कमल हासन ने त्रिशा से फोन पर की बात
इसके अलावा राज कमल फिल्म्स के एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कमल हासन नन्ही त्रिशा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर सवाल करते हैं। त्रिशा बड़ी मासूमियत से कमल हासन को जवाब देती हैं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करती हैं। 
 
विज्ञापन

त्रिशा ने चार साल की उम्र में जीता पुरस्कार
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'कमल हासन ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड छह वर्ष की आयु में जीता था। वहीं, त्रिशा ने चार साल की उम्र में यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है'। बता दें कि 'नाल 2' मराठी फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें