कमल हासन ने एक बार फिर कह दिया है कि अगर एक कलाकार के तौर पर उनके विचारों से सजी फिल्म पर विवाद खड़ा किया जाता है तो वह सचमुच में देश छोड़ देंगे।
गौरतलब है कि कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर रिलीज के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। जिससे कमल हासन बेहद आहत हो गए थे। और उन्होंने देश छोड़ने की धमकी दे दी थी। हालांकि विवाद खत्म होने से देश छोड़ने की नौबत नहीं आई थी।
लेकिन अब कमल एक बार फिर से वह विश्वरूपम का दूसरा पार्ट लाने की सोच रहे हैं जिसे वह खुद ही निर्देशित करेंगे। इस बार भी वह फिल्म को लेकर बेहद संजीदा हैं।
इससे पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर फिर से फिल्म को लेकर कोई बखेड़ा खड़ा किया जाता है तो वह निश्चय ही देश छोड़ सकते हैं।