फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan and Rekha: जब 16 साल की रेखा को कमल हासन ने जबरन किया था 'किस', हिट हो गई थी फिल्म

Thu, 09 Dec 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में कमल हासन ने रेखा को जबरन किस कर लिया था? उस वक्त रेखा की उम्र महज 16 साल थी और उनको पता नहीं था कि फिल्म के सीन में कमल हासन उन्हें किस करने वाले हैं।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में कमल हासन ने रेखा को जबरन किस कर लिया था? उस वक्त रेखा की उम्र महज 16 साल थी और उनको पता नहीं था कि फिल्म के सीन में कमल हासन उन्हें किस करने वाले हैं। कमल हासन ने यह किस बिना उनके परमिशन के लिया था जिससे वह बुरी तरह से घबरा गईं थीं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
रेखा का कहना था कि यह सीन बिना उनकी अनुमति के फिल्माया गया था। अचानक हुई इस घटना से वह बुरी तरह घबरा गई थीं और इसकी शिकायत उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से भी की थी। फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे इस पर कहा था कि ऐसा सोचो कि किसी बड़े राजा ने एक छोटे बच्चे को किस किया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि कमल हासन ने जिस रेखा को जबरन किस किया वह बॉलीवुड वाली रेखा हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, कमल हासन ने दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रेखा को फिल्म 'पुन्नागई मन्नन' के एक सीन में जबरदस्ती किस किया था। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। जिसके एसोसिएट डायरेक्टर्स सुरेश कृष्णा और वसंत थे। एक इंटरव्यू में जब रेखा से पूछा गया था कि क्या जबरदस्ती के इस किस सीन के लिए कमल हासन ने उनसे मांफी मांगी थी? इस पर उनका कहना था कि वह माफी क्यों मांगेंगे? यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी थी। गौरतलब है कि कमल हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। 1960 में मात्र चार साल की उम्र में कमल ने 'कलत्तूर कन्नम्मा' नामक फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में कदम रखा।बतौर बाल कलाकार इन्होंने पांच और फिल्मों में काम किया। सिनेमा जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए 1990 में कमल हासन को पद्मश्री और 2014 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें