फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कॉलेज छात्र की मौत पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में यू-ट्यूबर मरिदास गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 06:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
YouTuber, Maridhas - फोटो : instagram/ maridhas
विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरै जिले से यूट्यूबर मरिदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मदुरै पुलिस आयुक्त का कहना है कि आरोप है कि कॉलेज के एक छात्र एल मणिकंदन की मौत पर मरिदास ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ना के बाद छात्र की मौत हो गई थी। 22 वर्षीय छात्र एल मणिकंदन जब पुलिस हिरासत से वापस अपने घर पहुंचा तो उसके एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसके साथ टॉर्चर किया गया था।

विज्ञापन




एएनआई के मुताबिक, मृतक छात्र मणिकंदन की मां ने यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि उनके बेटे को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया था, जिसके बाद मृतक के दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की गई थी, जिसके बाद कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम करने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें