फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने अब कृति सेनन पर कसा तंज, 'शहजादा' के बहाने बताया सबसे पनौती एक्ट्रेस

Mon, 20 Feb 2023 01:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। वहीं, अपने ट्वीट्स से हिंदी सिनेमा के सितारों पर निशाना साधने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अब कृति सेनन को घेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन
केआरके, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। उनको मिमी, लुका छुपी और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाना हैं। शुक्रवार को कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन की इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक ओपनिंग मिली है। हालांकि ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कमाई कर रही है। इस बीच आए दिन अपने ट्वीट के जरिए हिंदी सिनेमा के सितारों पर निशाना साधने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने कृति सेनन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Trending Videos

केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा - कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिस फिल्म में आती है, ले डूबती है। भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी'। केआरके ने यह ट्वीट कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शहजादा' को मद्देनजर रखते हुए किया है। इस तरह से केआरके ने कृति सेनन को हिंदी सिनेमा की सबसे पनौती एक्ट्रेस बताया है।
 

तो वहीं आगे केआरके ने अपने अगले ट्वीट में आदिपुरुष को भी घसीटा और कहा, 'और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है। 600 करोड़ के बजट की फिल्म आदिपुरुष की नायिका भी वही है। जय हो कृति सेनन की'।
 
विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के एक्ट्रेस कृति सेनन को पनौती कहने पर अब सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने अभिनेत्री कृति सेनन की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, 'न भाई ऐसे मत कहो वह एक एक अच्छी एक्ट्रेस है'। एक दुसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'तुम जिस भी फिल्म को सपोर्ट करते हो वो फ्लॉप हो ही जाती है असली पनौती तो तुम हो'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि 'शहजादा, तेलुगु फिल्म का रीमेक है, लोगों को कुछ भी नया नहीं लगा, इसलिए ये फिल्म नहीं चली'।

यह भी पढ़ें:सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें