फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: क्या करण जौहर ने कराई केआरके की गिरफ्तारी, यूजर्स क्यों ब्रह्मास्त्र की टीम पर लगा रहे आरोप? पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 02:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके, ब्रह्मास्त्र, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता, निर्माता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने 2020 में उनके विवादास्पद ट्वीट्स की वजह से गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कमाल राशिद खान को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद बोरीवली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन तक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि किस विवादास्पद ट्वीट के कारण कमाल की गिरफ्तारी हुई है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर केआरके की गिरफ्तारी का इल्जाम करण जौहर पर लगाया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स बोले- करण जौहर...
यूजर्स का कहना है कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले केआरके को इसलिए गिरफ्तार किया गया है ताकि 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म बर्बाद न हो। एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड केआरके से डरता है क्योंकि उन्हें ब्रह्मास्त्र की रिलीज से ठीक पहले उस ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया जो उन्होंने 2020 में किया था। सचमें डर का माहौल है। वहीं एक नेटिजन ने ट्वीट किया, फिर से करण जौहर...वही चाहते थे कि केआरके गिरफ्तार हो जाए, ताकि उनकी 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को हमारे जैसे लोगों से व्यूज मिलें। मुझे बॉलीवुड से पहले से ज्यादा नफरत है। बॉलीवुड को जला दो।





विज्ञापन

3 of 4
कमाल राशिद खान - फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
केआरके ने ब्रह्मास्त्र के बारे में क्या कहा था?
केआरके ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद ब्रह्मास्त्र का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था। केआरके ने अपने ट्वीट में एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन सभी फिल्मों के नाम लिखे थे, जो 2022 में रिलीज हुईं और फ्लॉप रहीं। इस ट्वीट की मजेदार बात फ्लॉप फिल्मों को बताने का तरीका था। इस मीम में कई सारे दरवाजे खुले थे और उन पर साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों के नाम लिखे थे। शुरुआत रणवीर सिंह की फिल्म '83' से हुई और बीच में 'जुग जुग जियो', 'शमशेरा', 'एक विलेन रिटर्न्स' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम लिखा था। वहीं, आखिरी दरवाजा 'ब्रह्मास्त्र' का था, जो बंद था। इस मीम में केआरके ने खुद की तुलना भूत से की है, जो सब को मारकर अब 'ब्रह्मास्त्र' की ओर बढ़ गया। इस ट्वीट के साथ केआरके ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग करण जौहर। जल्द ही मिलते हैं।' इस ट्वीट से साफ हो रहा था कि केआरके ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करवाने की तैयारी में थे। 

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केआरके के जेल से निकलने के पहले रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट 9 सितंबर को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं सामने आ रही खबरों के अनुसार केआरके 13 सितंबर को जेल से रिहा होंगे। गौरतलब है कि करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें