फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey Retirement: विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट वाली खबर पर केआरके ने ली चुटकी, कहा- 'बेशक वो...'

Wed, 04 Dec 2024 11:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KRK On Vikrant Massey Retirement Statement: हाल ही में विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और अभिनय से ब्रेक की बात लिखी। इसे लेकर कंफ्यूजन ऐसा हुआ कि फैंस को लगा विक्रांत अभिनय से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, अब पूरी पिक्चर साफ है। इस पर केआरके ने चुटकी ली है।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी यूं तो इन दिनों अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, बीते दिनों अचानक लोगों का ध्यान उनकी इस फिल्म से हटकर उनके रिटायरमेंट पर जा अटका। यह कंफ्यूजन भी विक्रांत के सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ही हुआ। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया और लिखा कि वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन, लिखने का तरीका कुछ ऐसा था कि उनके अभिनय से रिटायरमेंट की खबरें चल पड़ीं। हर कोई हैरान नजर आया कि 37 की उम्र में और करियर के शीर्ष पर आखिर विक्रांत अभिनय पारी को विराम क्यों दे रहे हैं? मामला बढ़ा तो खुद विक्रांत ने सफाई दी कि उनका बयान गलत तरीके से लिया गया। इस पूरे मामले पर केआरके ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

केआरके ने कसा तंज
अक्सर बॉलीवुड और फिल्मी सितारों पर तंज कसने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट साझा कर चुटकी ली है। दरअसल, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आनंद कुमार ने विक्रांत को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा, 'यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि आप सिर्फ लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं, रिटायर नहीं हो रहे हैं! आप हमारे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और हम आपका और भी बेहतरीन काम देखने के लिए बेताब हैं। छुट्टियां एंजॉय करिए और तरोताजा होकर वापस आइए। शुभकामनाएं'!
Aankhein: फिल्म 'आंखें' का असली सुपरस्टार था बंदर, गोविंदा-चंकी से भी ज्यादा मिले पैसे

कहा- सब इन्हें ढूंढ रहे हैं 
आनंद कुमार के इसी पोस्ट को केआरके ने री-पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'हां भाई, इसको तो संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, करण जौहर सब ढूंढ रहे थे साइन करने के लिए। अरे मेरे भाई, कोई भी इन्हें फिल्में ऑफर नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? बेशक ड्रामा ही करेगा'।

विज्ञापन

विक्रांत को किया गया ट्रोल
विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर फैले कंफ्यूजन के बाद सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्हें सिर्फ एक्टिंग आती है और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक्टिंग को ही दी है, लेकिन लगातार काम करने से उनकी मानसिक और शारीरिक ताकत पर असर पड़ रहा है। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। अभिनेता को इस पूरे प्रकरण पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो आगामी साल 2025 में वे दो फिल्मों में नजर आएंगे। 
Naezy Viral Video: रैपर नेजी ने पैपराजी पर खोया आपा, हालत देख भड़के नेटिजन्स ने लगाया नशे में होने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें