फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैप्पी बर्थडे बच्ची’, अजय देवगन और काजोल ने बेटी न्यासा को दी जन्मदिन की बधाई, इंस्टाग्राम पर लिखा खास नोट

Mon, 20 Apr 2026 11:55 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol and Nysa Devgn: आज अजय देवगन और काजोल देवगन की बेटी न्यासा देवगन का जन्मदिन है। इस मौके पर दोनों ने न्यासा को खास तरीके से विश किया है और इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। 

विज्ञापन
न्यासा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अजय देवगन और काजोल देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर दोनों एक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर न्यासा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने न्यासा के साथ एक फोटो शेयर कर एक खास नोट लिखा, जो काफी इमोशनल है। 

फोटो शेयर कर लिखा खास नोट

विज्ञापन

काजोल ने एक बेहद प्यारा मैसेज शेयर कर अपनी बेटी के लिए अपना प्यार जताया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर नॉर्थ बॉम्बे सरबोजनिन दुर्गा पूजा समिति से अपनी और निसा की दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में मां-बेटी दोनों ही बेहद सुंदर लग रही थीं।

तस्वीरों में काजोल सफेद साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर लाल रंग का प्रिंट है, वहीं निसा पीले रंग के लहंगे में दिख रही हैं, जिस पर सफेद एम्ब्रॉयडरी है। न्यासा ने खुले बाल और स्टाइलिश ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया था।

जब न्यासा पैदा हुई तो मेरी दुनिया बदल गई
फोटो शेयर करते हुए काजोल ने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मैं बहुत शुक्रगुजार हूं…जब न्यासा पैदा हुई तो मेरी दुनिया बदल गई…मेरी बेटी के लिए मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं…तुम परफेक्ट हो और हमेशा मेरी ही रहोगी। हैप्पी हैप्पी बर्थडे तुम्हें और मुझे।’ काजोल के इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी कमेंट सेक्शन के जरिए न्यासा को जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन

अजय देवगन ने भी लिखा इमोशनल नोट
अजय ने न्यासा को विश करते हुए लिखा, 'तुम्हारी ये मुस्कान ही है, जो मैं हर बार तुम्हें देखकर याद करता हूं… और तुम्हारी यही तस्वीर हमेशा मेरे दिल में बसी रहती है। तुम हमेशा ऐसे ही खुश होकर मुस्कुराती रहो। हैप्पी बर्थडे मेरी नन्ही सी बच्ची।'
 
विज्ञापन

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल ने हाल ही में खुलासा किया था कि न्यासा का फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई प्लान नहीं है। अजय देवगन जल्द ही 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे, जो 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है। वहीं, काजोल की बात करें, तो वे आखिरी बार सरजमीं फिल्म में नजर आईं थीं। इससे पहले वे मांं फिल्म में भी फीमेल लीड के तौर पर नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें