काजोल का पोस्ट
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के बच्चों और साथ ही अपनी मां तनुजा के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में काजोल अपनी मां तनुजा के साथ नन्हें वेद को गोद में लिए हुए हैं। एक और तस्वीर में काजोल वेदा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और यहां कुछ खुश बच्चे की तस्वीरें हैं जिनमें बेबी तनुजा भी शामिल है (हां, वह वही है जो सफेद कपड़े पहने मेरे बगल में बैठी हैं।'
काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल को आखिरी बार हॉरर फिल्म 'मां' में देखा गया था। काजोल की फिल्म 'मां' एक अलौकिक हॉरर फिल्म है, जो 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल ने एक मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को एक राक्षसी श्राप से बचाने के लिए लड़ती है। वहीं अब काजोल 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाएंगी। इस सीरीज में जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी होंगे।
यह भी पढ़ें: Akhanda 2: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' की रिलीज डेट स्थगित, निर्माताओं ने बताई वजह