फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल चाहती हैं आइटम सॉन्ग करना

Fri, 15 Mar 2013 04:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों लगभग हर बॉलीवुड नायिका आइटम सॉन्ग करना चाहती है। फिल्मों से लगभग रिटायर हो चुकीं काजोल भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती हैं। काजोल का कहना है कि यदि उन्हें अच्छा सॉन्ग मिले तो वह उसे जरूर करना चाहेंगी।
विज्ञापन


काजोल ने कहा आइटम गाना फिल्म की जरूरत है तो उन्हें इसे करने में कोई एतराज नहीं है। काजोल फिक्की फ्रेम्स, 2013 में करन जौहर से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, "मुझे आइटम गाने और मनोरंजक फिल्में देखना पसंद है। अगर आइटम गाना फिल्म की जरूरत है और यह कहानी को आगे ले जाता है तो मुझे आइटम गाना करने में कोई परेशानी नहीं है।"

यहां करन ने काजोल को शर्मीली अभिनेत्री बताया। करन के इस सवाल पर कि क्या वह 'दि डर्टी पिक्चर' करेंगी, काजोल ने संक्षिप्त सा जवाब दिया 'नहीं'। इसका कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह ऐसा किरदार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों में वापसी लायक कोई पटकथा नहीं मिली है। जैसे ही कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है मैं फिल्मों में वापसी करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें