फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: '27 साल से फुल टाइम किलर बनी हूं', गुप्त के एक साल और पूरा होने पर काजोल ने लिखा भावुक नोट

Fri, 15 Aug 2025 05:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

27 Years Of Gupt: अभिनेत्री काजोल ने अपनी थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' के 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
गुप्त - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल अभिनित फिल्म 'गुप्त' एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में काजोल ने नेगेटिव रोल निभाया था। खासतौर पर काजोल का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया। 
विज्ञापन

 

काजोल का पोस्ट
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'गुप्त' की दो खास तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह डरावने अंदाज में अकेली नजर आ रही हैं, जो उन्हीं की दो तस्वीरों का कोलाज है। वहीं दूसरी तस्वीर में काजोल सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ नजर आ रही हैं। काजोल ने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, '27 साल हो गए किलर बनते! अभी तक समझ नहीं आया क्यों, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं'

फिल्म गुप्त के बारे में
1997 में रिलीज हुई 'गुप्त' को राजीव राय ने निर्देशित किया था। इसमें काजोल, बॉबी देओल और मनीषा कोइराला के साथ प्रेम चोपड़ा, परेश रावल, ओम पुरी जैसे कई बड़े सितारे थे। फिल्म की कहानी फ्रांसीसी लेखक लुईस थॉमस के उपन्यास 'गुड चिल्ड्रन डोंट किल' पर आधारित मानी जाती है। संगीत विजू शाह ने दिया और छायांकन अशोक मेहता ने किया। यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है।
 
विज्ञापन

काजोल का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज का निर्देशन उमेश बिस्ट ने किया है और इसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी हैं। 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन 19 सितंबर, 2025 को जियो हॉट स्टार पर रिलीज होगा। 

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: पुरुष कलाकार को लेकर कंगना रनौत की राय, बोलीं- 'गैर-पेशेवर और बदतमीज हैं...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें