फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: पुरुष कलाकार को लेकर कंगना रनौत की राय, बोलीं- 'गैर-पेशेवर और बदतमीज हैं...'

Fri, 15 Aug 2025 04:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Male Actors: भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में पुरुष कलाकारों को लेकर अपनी राय पेश की है। उनका कहा है कि पुरुष कलाकार सेट पर अभद्र व्यवहार करते हैं।
 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों को लेकर अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुरुष कलाकार को लेकर कंगना रनौत की राय
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड के ज्यादातर पुरुष अभिनेता बदतमीज हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त न करने की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंगना ने कहा कि कुछ अभिनेता सेट पर देर से आते हैं, अभिनेत्रियों को नीचा दिखाते हैं, उन्हें छोटी वैन देते हैं और उनका अपमान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करतीं, जबकि कई अभिनेत्रियां इसे चुपचाप सह लेती हैं।
 
विज्ञापन

कंगना का करियर
कंगना ने 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद 'वो लम्हे', 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें से 'फैशन' के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी जगह और मजबूत की। उनकी आखिरी फिल्म 'इमरजेंसी' थी, जिसका निर्देशन और लेखन भी उन्होंने किया।

यह भी पढ़ें: Ek Tha Tiger: कबीर खान ने मनाया 'एक था टाइगर' के 13 साल पूरे होने का जश्न, लिखा- ‘सलमान के साथ पहली बार…’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें