काजोल, रानी और अयान मुखर्जी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सबसे पहले बात करते हैं रानी मुखर्जी और काजोल की। रानी मुखर्जी आज के खास मौके पर भाई अयान मुखर्जी भी नजर आए। दोनों का खास बॉन्ड भी इस दौरान देखने को मिला। इन दोनों के साथ ही काजोल भी नजर आईं। दोनों दोस्तों ने इस दौरान खूब बातें की और दोनों की मस्ती मजाक करते फोटो कैमरे में भी कैद हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मर्दानी 2 है। वहीं अयान मुखर्जी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम कर रहे हैं।