फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचीं काजोल, लिया मां काली का आशीर्वाद

Fri, 17 Jul 2026 02:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dakshineswar Kali Temple: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन हाल ही में कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने माता काली की पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन मां काली की भक्त हैं। हाल ही में काजोल ने कोलकाता के मशहूर दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा किया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने मां काली कर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं मंदिर
आईएएनएस के अनुसार, काजोल कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां काली की पूजा की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने लाल रंग को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है।

धूप से बजने के लिए उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस और अपनी टीम के साथ हाथ में पूजा की थाली लिए मंदिर की तरफ जाती दिख रही हैं।

मां काली में गहरी आस्था
काजोल की मां काली में बहुत गहरी श्रद्धा है। वह पहले भी कई बार यहां आ चुकी हैं। 2024 में: वह अपनी मां तनुजा और बेटे युग के साथ यहां आई थीं। दरअसल, पिछले साल: अपनी फिल्म 'मां' की रिलीज से पहले भी उन्होंने इस मंदिर में आकर विशेष आरती में भाग लिया था।

काजोल का जन्म मुंबई में हुआ है। उनकी मां मराठी हैं और पिता बंगाली थे, इसलिए उनके जीवन और विचारों पर दोनों संस्कृतियों का गहरा असर है।
विज्ञापन

'मां' में नजर आई थीं काजोल
काजोल को आखिरी बार फिल्म 'मां' में देखा गया था। यह एक हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी एक मां और बेटी की है। पति की रहस्यमयी मौत के बाद दोनों अपने पुराने गांव जाती हैं। वहां उन्हें एक खतरनाक राक्षसी श्राप का पता चलता है, जो उनकी जान के पीछे पड़ जाता है। आखिर में मां अपनी बेटी को बचाने के लिए उस बुरी ताकत से लड़ती है और उसे हरा देती है।

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना से कही दिल की बात, बोले- 'मैं शादी के लिए तैयार हूं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें