शो में क्या-क्या हुआ?
अर्जुन कपूर ने बताया कि वह शो में पामेला के 'कलेश कॉर्नर' सेगमेंट को बहुत पसंद करते हैं और इसके फैन हैं। बातचीत के दौरान अर्जुन ने पामेला से मजाक में कहा, 'मैं अभी भी जवान हूं और शादी के लिए तैयार हूं।' यह सुनते ही पामेला हैरान रह गईं और शरमा गईं।
अर्जुन ने शो की दूसरी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'हमारी पसंद एक जैसी है।'
'लॉक अप' सीजन 2 के बारे में
इस बार इस रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, सुनीता आहूजा, राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर और वरुण यादव जैसे जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं।
इस दूसरे सीजन में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हैं, जो 6 हफ्तों तक लॉक-अप में रहेंगे। यहां रहने, खाने और सुविधाओं के लिए उन्हें टास्क जीतकर पैसे कमाने होते हैं। इस शो का पहला सीजन साल 2022 में आया था। पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उसमें करण कुंद्रा जेलर बने थे और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी उस सीजन के विजेता रहे थे।