बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर हो गए हैं, लेकिन आए दिन अभिनेता को लेर नए-नए खुलासे होते रहते हैं। उनके को-स्टार्स उनके साथ काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन साझा किया है। ऐसे में हाल ही में, अभिनेत्री काजोल की मां ने भी धर्मेंद्र को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि एक बार उन्होंने धर्मेंद्र को थप्पड़ भी मारा था।
‘चांद और सूरज’ पर हुई थी यह घटना
धर्मेंद्र ने तनुजा के साथ किया था फ्लर्ट
ऐसे ही एक दिन चीजों ने कुछ अजीब मोड़ ले लिया और एक दिन धर्मेंद्र ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। उनकी इस हरकत की वजह से वह अपने सह-कलाकारों के निशाने पर आ गए थे। तनुजा ने कहा, 'एक दिन उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। मैंने डरकर उन्हें थप्पड़ मारा और कहा, 'बेशरम! मैं जानती हूं कि आपकी पत्नी और आप मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।’
धर्मेंद्र ने तनुजा से बंधवाया था राखी
तनुजा ने आगे बताया कि इस घटना के बाद धर्मेंद्र ने मुझे अपना राखी भाई बनाने के लिए कहा। उस दिन धर्मेंद्र ने कहा, 'तनु, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं! कृपया मुझे अपना भाई बना लें।'' इसके बाद उन्होंने अभिनेता की कलाई पर बांधने के लिए एक काला धागा लिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।