फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काजोल ने रियल एस्टेट में किया बड़ा निवेश, जानिए अभिनेत्री ने मुंबई में कितने करोड़ की खरीदी संपत्ति

Tue, 11 Mar 2025 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol: काजोल ने रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करते हुए हाल ही में एक संपत्ति खरीदी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने इस संपत्ति के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री काजोल अपने अभिनय से वर्षों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में वह रियल एस्टेट में बड़े निवेश की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आइए पूरी खबर विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Dhanush-Nayanthara Lawsuit: धनुष-नयनतारा विवाद से जुड़े मामले पर आया अपडेट, इस दिन होगी अंतिम सुनवाई

काजोल ने खरीदी करोड़ों की संपत्ति
काजोल ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में 28.78 करोड़ रुपये की एक शानदार कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। यह खबर शहर के प्रॉपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बन गई है। प्रॉपर्टी डील की जानकारी देने वाली वेबसाइट इंडेक्सटैप डॉट कॉम के मुताबिक यह सौदा 6 मार्च 2025 को पूरा हुआ। काजोल ने गोरेगांव वेस्ट के बांगुर नगर में लिंकिंग रोड पर स्थित 'भारत एराइज' बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर शॉप नंबर दो खरीदी है। इस प्रॉपर्टी को भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है। यह जगह 4,365 वर्ग फुट में फैली है। इसके साथ अभिनेत्री को पांच कार पार्किंग स्पेस भी मिले हैं।
Katrina Kaif: कर्नाटक के मंदिर में कैटरीना कैफ ने की सर्प संस्कार पूजा, जानिए क्यों किया जाता है यह अनुष्ठान

प्रति वर्ग फुट इतनी थी कीमत
इस डील में प्रति वर्ग फुट की कीमत 65,940 रुपये रही। काजोल ने इस खरीद के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। मुंबई में गोरेगांव वेस्ट इस समय एक बड़ा कमर्शियल हब बन चुका है। इसने बड़े निवेशकों और मशहूर हस्तियों का ध्यान तेजी से अपनी ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार 'दो पत्ती' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी थीं। इस फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसके बाद वह जल्द ही 'मां' नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें