'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके करण जौहर और काजोल वर्षों बाद एक साथ काम करते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, काजोल ने करण जौहर की निमार्ण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में इब्राहिम के साथ ही साथ काजोल भी लीड रोल में होंगी। बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में करीब 12 साल के बाद काजोल की वापसी हो रही है। अभिनेत्री और करण जौहर को आखिरी बार फिल्म 'माई नेम इज खान' में काम करते देखा गया था।
Drishyam 2 Box Office Day 11: 'दृश्यम 2' ने पास की दूसरे सोमवार की परीक्षा, 11वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान और काजोल की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म का निर्माण जहां करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स कर रही है, वहीं इसके निर्देशन की कमान बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी के हाथ में है। कहानी की बात करें तो, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी पटकथा डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द बुनी गई है। हालांकि, अभी यह सिर्फ दावे हैं इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
Ram Charan: बहुत जल्द स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं राम चरण, ऐसी होगी फिल्म की कहानी