फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल की पहली तमिल फिल्म 'VIP 2' का हिंदी ट्रेलर रिलीज

Tue, 25 Jul 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनुष और काजोल की आने वाली तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म मेकर्स ने इस ट्रेलर का नाम रखा है 'वीआईपी-2 ललकार'। दर्शकों को काफी समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। इससे पहले रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टर्स फैंस को काफी पसंद आए थे। 
विज्ञापन


इस फिल्म में धनुष और काजोल पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी को स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। धनुष इसमें रघुवरन के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म का तमिल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था। अब फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहते हैं और इसके बीच उन्हें कई जॉब के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अपने सपने के खातिर सब ठुकरा दिए। इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही काजोल का भी फिल्म में अहम रोल है। ये फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल है। Velaiilla Pattadhari 2 में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पहले पार्ट को जहां वेलराज ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का डायरेक्शन सौन्दर्या रजनीकांत ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें