भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म 'बलम जी आई लव यू' का ट्रेलर लांच हो गया हैं। इस फिल्म में काजल अपने बॉयफ्रेंड खेसारी के साथ खूब रोमांस करती नजर आ रही हैं। बाईक पर सवार होकर काजल एक गाने में स्टंट करती नजर आ रही हैं। इसके ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस फिल्म में मसाला, कॉमिडी, ड्रामा, सॉन्ग सबकुछ मनोरंजन के लिए डाला गया हैं। इस फिल्म को दशहरे के अवसर पर रिलीज किया जाएगा । इस फिल्म में खेसारी लाल के डॉयलाग बहुत मस्त है जिसे सुनने के बाद आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। इस फिल्म में आपको कुश्ती का नजारा भी देखने को मिलेगा।
इसे पहले भी खेसारी लाल और काजल राघवानी को कई फिल्मों में एक साथ देखा गया हैं। इनके फैंस को पर्दे पर इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लग रहा हैं कि ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं।