फिल्मी दुनिया की खूबसूरत जोड़ी काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 19 अप्रैल को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने मिलकर नील रखा है। काजल इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं लेकिन काजल ने अब तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। अब काजल ने अपने पति गौतम किचलू और बेटे नील की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें गौतम पिता की ड्यूटी को निभाते हुए दिख रहे हैं।
काजल अग्रवाल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें गौतम किचलू अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौतम अपने बेटे को सीने से लगाए हुए हैं। उन्होंने अपनी दोनों आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर में भी काजल के बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पिता और बेटे का प्यार साफ झलक रहा है। इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'पापा की ड्यूटीज।' इस तस्वीर पर काजल ने एक हार्ट इमोजी और दो दिल वाली आंखों की इमोजी भी बनाई है।