फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे ने 21 साल की उम्र में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Sun, 15 May 2022 03:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मोन माने ना' शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पल्लवी डे का उनके फ्लैट में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पल्लवी डे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फंदे से झूलता शव मिला है। 'मोन माने ना' शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री 21 साल की थीं। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। इस खबर से उनके सह-कलाकारों और प्रशंसक शॉक में हैं।

विज्ञापन

पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। अभिनेत्री को बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभिनेत्री के इस कदम को उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। अभिनेत्री अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहती थीं। केयरटेकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अभिनेत्री के पार्टनर ने ही उन्हें फंदे पर लटका देख जोर से चिल्ला कर बुलाया था। इसके बाद बाकी हाउसकीपिंग स्टाफ के मदद से पल्लवी को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पल्लवी डे - फोटो : सोशल मीडिया
'मोन माने ना' में काम कर चुकीं सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल ने दो दिन पहले ही पल्लवी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की। मुझे इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।’ टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा, 'वह दो दिन पहले शूटिंग में शामिल हुई थीं और हमें नहीं पता था कि वह किसी बात को लेकर उदास या परेशान थीं। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं रही।'
विज्ञापन

पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक 'रेशम झांपी' में एक भावपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई थीं। अभिनेत्री अभी 'मोन माने ना' में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जिसमें उनके साथ सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें