काजल अग्रवाल ने 'रामायण' को लेकर कही यह खास बात
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, काजल अग्रवाल ने बताया कि फिल्म 'रामायण' में काम करने का अनुभव उनके पुराने सभी कामों से बहुत अलग और अनोखा रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने की तकनीक और इसके साथ जुड़ी भावनाएं पूरी टीम के लिए बहुत खास हैं।
काजल ने कहा, 'यह अनुभव बिल्कुल नया था क्योंकि फिल्म में कमाल की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारत में पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं बनी। एक कलाकार के तौर पर हम भी पहली बार ऐसा कुछ कर रहे हैं। यह हमारे देश की अपनी कहानी है, इसलिए यह हमारे दिलों के बहुत करीब है।'
'रामायण' का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' के दोनों भागों को बनाने में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इस बजट के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड की 'लॉर्ड ऑफ द रींग्स' और 'अवतार' जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर का बनाया जा रहा है, ताकि इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा सके।
मेकर्स ने इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला किया है। 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें: Alpha Teaser: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जासूसी थ्रिलर की दिखेगी खास झलक, जानें कब रिलीज होगा 'अल्फा' का टीजर