नाओमिका ने किया नानी को विश
पहली तस्वीर में डिंपल कपाड़िया बेहद खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों में अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना और अपने नाती-पोतों के साथ नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ नाओमिका ने लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा को जन्मदिन की बधाई।'
दूसरी तस्वीर नाओमिका के बचपन की एक पुरानी याद है। इसमें डिंपल कपाड़िया अपनी नन्ही नातिन को गोद में लेकर मुस्कुराती हुई गले लगा रही हैं। इस पर नाओमिका ने बकरी का इमोजी बनाकर लिखा, 'सच में GOAT', जिसका मतलब है कि उनकी नानी सबसे शानदार हैं।
कौन हैं नाओमिका सरन?
नाओमिका सरन, पूर्व एक्ट्रेस रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी हैं। वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की नातिन हैं। साथ ही मशहूर लेखिका और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना, नाओमिका की मौसी हैं।
रिंकी खन्ना के बारे में
रिंकी खन्ना ने 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मुझे कुछ कहना है', 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'झंकार बीट्स' जैसी फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने परिवार के साथ रहने लगीं।
डिंपल कपाड़िया के बारे में
डिंपल कपाड़िया भारतीय सिनेमा की बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1973 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सागर’, ‘दिल चाहता है’, ‘रुदाली’ और ‘कॉकटेल’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Alpha Teaser: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जासूसी थ्रिलर की दिखेगी खास झलक, जानें कब रिलीज होगा 'अल्फा' का टीजर