फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: ‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, अपने रोल को लेकर किया खुलासा; यश के बारे में कही बड़ी बात

Sat, 04 Jul 2026 08:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayan Movie: काजल अग्रवाल जल्द ही नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रावण की रानी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। अपने रोल और फिल्म को लेकर काजल ने खुलकर बात की है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
काजल अग्रवाल फिल्म रामायण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे। जहां फैंस इस बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं काजल ने खुलासा किया है कि फिल्म के पहले पार्ट में उनका रोल काफी छोटा है।

पहले पार्ट में लिमिटेड है काजल का रोल

विज्ञापन

हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में काजल ने बताया कि पहले पार्ट में मंदोदरी का रोल ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि कहानी का बड़ा हिस्सा लंका से पहले का है, इसलिए उनके किरदार को शुरुआती हिस्से में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिलेगा।

काजल ने कहा, ‘हमने अभी सिर्फ पार्ट 1 की शूटिंग की है और जाहिर है उसमें लंका का हिस्सा कम है, और मैं मंदोदरी हूं। इसलिए मेरा रोल बहुत लिमिटेड है। इसके बावजूद ये अनुभव बहुत शानदार रहा है। इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना, जो एक वर्ल्ड फिल्म होने वाली है, बहुत खास एहसास है। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो हमारे दिल के बहुत करीब है।’

रामायण, यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश को लेकर क्या बोलीं काजल?
काजल ने इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही उनके काम की फैन रही हैं और उनके साथ काम करना शानदार रहा।

उन्होंने कहा, ‘वो बहुत अच्छे एक्टर हैं। मैं हमेशा से उनके काम को पसंद करती आई हूं और इस प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। वो इस फिल्म को लेकर बहुत इन्वॉल्व हैं। वो बेहद प्रोफेशनल हैं और निश्चित तौर पर बहुत टैलेंटेड हैं।’

विज्ञापन

फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया

दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ देखकर रो पड़े लोग, जानें फिल्म को लेकर क्या है यूजर्स का रिएक्शन

अब तक मेकर्स ने फिल्म की सिर्फ एक झलक दिखाई है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। साथ ही रवि दुबे (लक्ष्मण), साई पल्लवी (सीता) और अयोध्या की भव्य दुनिया की झलक भी देखने को मिली। टीजर में यश के रावण अवतार की भी छोटी सी झलक दिखाई गई, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें