'सिंघम अगेन' का हिस्सा न होने पर बोलीं काजल
काजल अग्रवाल ने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं, इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। वे चाहती थीं कि सिंघम अगेन का हिस्सा बनें। काजल ने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर हम सभी को फिल्मों की जरूरत है। हम हमेशा यही चाहते हैं कि हम बनने वाली हर फिल्म का हिस्सा हों'।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा अपनी इस फिल्म को मानती हैं बच्चों के देखने लायक, बोलीं- मालती को भी दिखाऊंगी
रोहित शेट्टी की प्रशंसक हैं काजल
काजल ने कहा कि कॉप यूनिवर्स पर बनी फिल्में देखने में काजल को मजा आता है। रोहित शेट्टी ऐसी फिल्मों को बहुत ही अच्छे से बनाते हैं। काजल ने कहा, 'मैं सिनेमा की दुनिया में रोहित शेट्टी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं'। हालांकि, मैं उनसे टच में नहीं हूं। हर कोई व्यक्ति अपने काम में बिजी रहता है लेकिन जब भी हम मिलते हैं। वही मस्ती-मजाक और बातें हमारे बीच में होती हैं।
Tom Holland: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म में नजर आएंगे टॉम हॉलैंड, रिलीज की तारीख हुई तय