फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The India Story Teaser: दूध और खाने में मिलावट, अस्पताल में तड़पते लोग; रिलीज हुआ 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर

Fri, 05 Jun 2026 04:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The India Story Teaser Release: अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के मेकर्स ने आज इसका टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
द इंडिया स्टोरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल पर प्रकाश डाला गया है। टीजर में फिल्म की झलक भी दिखी है।
विज्ञापन

द इंडिया स्टोरी - फोटो : एक्स
टीजर में क्या है?
एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दूध और पनीर में मिलावट की जा रही है। इसी तरह से फसल में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीजर में दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर में किसी भी मुख्य कलाकार को नहीं दिखाया गया है। इसमें खाने-पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं। टीजर के आखिर में बताया गया है कि फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके होंगे।
विज्ञापन

द इंडिया स्टोरी - फोटो : एक्स
क्या हो सकती है 'द इंडिया स्टोरी' की कहानी?
'द इंडिया स्टोरी' का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मुद्दे होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें