कैटरीना कैफ को अपनी रियल जिंदगी में एक समस्या का सामना करना पड़ा। मामला सलमान खान से जुड़ा नहीं है।
यूं तो अपने कैरियर में अनेक फिल्मों की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और कैटरीना कैफ ने अनेक मुश्किलें देखी होंगी, लेकिन पिछले दिनों युद्धग्रस्त बेरूत में शूटिंग के समय दोनों को रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव हुआ।
निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘फेंटम’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल पिछले दिनों बेरूत-सीरिया की सीमा पर खत्म हुआ। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के दौरान ढेर सारी नकली गोलियां चली और धमाके हुए।फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें समझ नहीं पड़ा कि यह शूटिंग है या सचमुच कहीं गोलियों की बारिश हो रही है।
सूत्रों ने बताया कि शेड्यूल खत्म होने से एक दिन पहले की बात है। एक्शन दृश्यों की शूटिंग हो रही थी, जिसमें सैफ और कैटरीना साथ थे। तभी अचानक थोड़ी दूर से एकाएक गोलियों की बौछार शुरू हो गई।
निर्देशक कबीर खान को लगा कि उनकी टीम के सदस्य किसी सीन की रिहर्सल कर रहे हैं और यह नकली गोलियों की आवाज है। वे शूटिंग करते रहे। लेकिन दो मिनट बाद समझ आया कि ऐसा नहीं है। दरअसल फारिंग एके-47 से हो रही है। पास में सचमुच कहीं गोलियां चल रही हैं।
कुछ देर बार एक साथ कई राइफलें चलने लगीं और सैफ-कैटरीना समेत सबके दिल की धड़कने बढ़ गईं। खैर, जब कुछ मिनटों के बाद फायरिंग बंद हुई तो सबकी जान में जान आई।
बाद में फायरिंग का कारण भी यूनिट के लोगों पता लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उनके लीडर टेलीविजन पर भाषण देते हैं तो समर्थक इसी तरह से खुशी जताते हैं। वैसे ‘फेंटम’ की शूटिंग कबीर खान के लिए आसान नहीं थी।
वे जब यहां एक रिफ्यूजी कैंप का सीन शूट कर रहे थे, तो स्थानीय अधिकारी यह जानने आए थे कि वाकई शूटिंग हो रही है या कोई षड्यंत्र रचा गया है।