कैटरीना कैफ को आपत्ति है कि उन्हें कैट के निकनेम से पुकारा जाता है। हाल ही में कैटरीना के एक स्टाफ के मुंह से उनके लिए कैट निकल गया, तो वे भड़क उठीं।
उन्होंने डांटते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ कैटरीना के नाम से बुलाया जाए। कैट सुनकर उन्हें लगता है कि जैसे कोई उनका मजाक उड़ा रहा है। कैटरीना के बारे में सब जानते हैं कि वे बहुत ही विनम्र और कूल स्वभाव की हैं।
अपने स्टाफ के साथ तो उनका व्यवहार पूरी तरह दोस्ताना होता है। दरअसल उन्हें अपना निकनेम पसंद नहीं है, इसलिए उनका भड़कना स्वाभाविक था। कैटरीना ही नहीं, सलमान भी सल्लू निकनेम सुनकर गुस्सा हो जाते हैं।
एश्वर्य राय बच्चन भी ऐश सुनकर आगबबूला हो जाती हैं। सुनने में तो यहां तक आया है कि मीडिया का गढ़ा शब्द सैफीना सुनकर करीना भी आपा खो बैठती हैं।
लेकिन सच यही है कि करोड़ों प्रशंसकों में से किस किस का मुंह बंद किया जा सकता है। इसके अलावा कोई चारा नहीं कि प्रशंसक जो कहें, उसे स्वीकार कर लिया जाए।