फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर से नाराज नहीं है कैटरीना कैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस महीने पूरे 32 साल की हो गई। 14 साल की उम्र से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली इस अदाकारा ने अपना जन्मदिन अपने प्यार रणबीर कपूर के साथ मनाया।
विज्ञापन


इस बार बर्थडे मनाने की जगह लंदन चुनी गई। गौरतलब है कि रणबीर के साथ कैटरीना के प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहे हैं। कई बार दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

लेकिन शादी की बात पर इन दोनों के मुंह से अभी तक कोई भी बात नहीं उगलवाई जा सकी है। सूत्रों के अनुसार कैटरीना ने पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई और इसके बाद का समय रणबीर कपूर के लिए रिजर्व रखा।
विज्ञापन


विज्ञापन

यानी नहीं है कोई लड़ाई

रणबीर से मिलने के लिए कैटरीना ने समय भी निकाल लिया। कैट ने अपने ब्रांड कमेटमेंट पूरे किए और इसके बाद लंदन निकल गईं। लंदन में कैटरीना की बहन रहती हैं।

बताया जा रहा है कि कैटरीना ने पहले ही रणबीर को अपना प्लान बता दिया था जिसके बाद रणबीर भी वहां पंहुच गए। गौरतलब है कि हाल ही में ये खबरें भी सामने आईं थी कि कैटरीना रणबीर कपूर से काफी नाराज चल रही हैं।

लेकिन दोनों ने एक बार फिर साथ आकर ये बता दिया है कि लड़ाई की खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें