फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन के चेंजिंग रूम में मिला कैमरा, हो रही थी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरोइन के चेजिंग रूम की चोरी-छुपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मोबाइल फोन से ये वीडियो बनाई जा रही थी। 49 साल की इस अभिनेत्री को जब अपने चेंजिंग रूम में कैमरे का पता चला तो इसके होश उड़ गए। मामले का पता जब चला जब अभिनेत्री शूटिंग से लौटकर अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी।
विज्ञापन


कपड़े बदल रही अभिनेत्री की निगाह जब अपने चेंजिंग रूम में रखे एक मोबाइल पर पड़ी तो उन्होने ये सोचकर मोबाइल को उठाया कि शायद गलती से किसी का मोबाइल चेंजिग रूम में छूट गया है।

लेकिन मोबाइल उठा कर देखते ही इस हीरोइन के होश उड़ गए। मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड हो रही थी। इसके बाद फौरन ही हीरोइन ने ये पता लगाने की कोशिश शुरू की कि आखिर किसने ये कैमरा उनके चेंजिंग रूम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos

फोन चार्जिंग के बहाने बन रहा था हीरोइन का एमएमएस

मड आइलैंड पर शूटिंग कर रही इस अभिनेत्री का एमएमएस कोई और नहीं बल्कि खुद उसका कॉस्टूम एसिसटेंट अब्दुल कय्यूम अंसारी बना रहा था। जब अभिनेत्री ने अब्दुल कय्यूम से टैबल के नीचे फोन रखने की बाबत पूछा तो उसने कहा कि मोबाइल चार्ज करने के लिेए रखा गया था।

लेकिन मोबाइल के पास में कोई चार्जिंग प्लग ही नहीं था। जिससे उसकी नीयत का पता चला। अभिनेत्री का अश्लील एमएमएस बनाने वाले इस कॉस्ट्यूम डिजाइनर की उम्र 24 साल है। टीवी अभिनेत्री को अब्दुल कय्यूम के मोबाइल में अपनी और भी कई वीडियो क्लिप मिली जिसके बाद उन्होने पुलिस के बुलाकर इसकी सूचना दी।

टीवी सीरियल की शूटिंग कर रही अभिनेत्री के नाम को उजागर नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही अभिनेत्री काफी घबराई हुई है।
विज्ञापन

15000 के बॉन्ड पर मिल गई अंसारी को जमानत

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अभिनेत्री ने आईपीसी की धारा 354(सी) के तहत आरोपी अब्दुल कय्यूम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बाद में 15000 रुपये का बॉन्ड भरने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट से उसको जमानत मिल गई।

टीवी अभिनेत्री ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि उसे डर है कि आरोपी के पास उसकी कुछ और भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकती हैं जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें