बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस महीने पूरे 32 साल की हो गई। 14 साल की उम्र से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली इस अदाकारा ने अपना जन्मदिन अपने प्यार रणबीर कपूर के साथ मनाया।
इस बार बर्थडे मनाने की जगह लंदन चुनी गई। गौरतलब है कि रणबीर के साथ कैटरीना के प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहे हैं। कई बार दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
लेकिन शादी की बात पर इन दोनों के मुंह से अभी तक कोई भी बात नहीं उगलवाई जा सकी है। सूत्रों के अनुसार कैटरीना ने पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई और इसके बाद का समय रणबीर कपूर के लिए रिजर्व रखा।