प्रसिद्ध निर्गुण गायक कैलाश खेर द्वारा जुटाए लोक कला के अदभुत रंगों से बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क सराबोर हो गया। पिता की 11वीं पुण्यतिथि पर खेर ने देश के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकारों को यहां मेहमान बनाया था।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और कृष्णपाल सिंह गुजर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे तो सैकड़ों दर्शकों में कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।
महोत्वस में कैलाश के गीतों पर तो लोग झूमे ही नाथूलाल सोलंकी, शीषनाथ, आभा हंजूरा, दादी पदमजी, प्रह्लाद सिंह के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजती रहीं। खेर ने इस मौके पर कहा कि खत्म हो रहीं परंपराओं को जिवंत करने की यह एक कोशिश है।