कादर खान का अंतिम संस्कार बुधवार को कनाडा में किया गया। इस मौके पर पर कादर खान का पूरा परिवार मौजूद रहा। अंतिम संस्कार से पहले कादर खान के पार्थिव शरीर को मस्जिद में रखा गया था। नमाज और अन्य रस्मों के बाद अंतिम संस्कार हुआ।
कादर खान के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। उनके साथ काम कर चुके एक्टर अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर, गोविंदा और अनुपम खेर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही पीएम मोदी और राहुल गांधी जैसे राजनेताओं ने भी शोक जताया था।