फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेताओं की पोल खोलने जा रहे हैं सलमान खान!

Fri, 06 May 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी साथ में हो तो दोनों का साथ होना फिल्म की सफलता की गारंटी हो जाती है। निर्देशक कबीर खान और सलमान खान ने 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब दोनों एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। कई दफा पाकिस्तान कबीर की फिल्मों का हिस्सा रहा है लेकिन इस बार फिल्म पाकिस्तान पर नहीं बल्कि राजनीति पर होगी। कबीर ने हाल ही में इसका खुलासा किया है कि वो सलमान के साथ जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर होगी।
विज्ञापन


कबीर को दिल्ली में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 'बजरंगी भाईजान' के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। इस कार्यक्रम के बाद ही उन्होंने इस फिल्म को लेकर बात की। कबीर ने बताया कि वो जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

कबीर ने ये बता ही दिया है कि फिल्म राजनीति के इर्द-गिर्द घूमेगी। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान नेताओं को सबक सिखाते नजर आएंगे। फिल्म कब तक रिलीज होगी और फिल्म में दूसरे कलाकार कौन होंगे इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें