सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं देशभर के लोग रजनीकांत की फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। रजनीकांत की फिल्म स्क्रीन पर आते ही धूम मचा देती है और ऐसा ही हुआ है 'कबाली' के साथ। कबाली ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सूत्रों की मानें तो रविवार तक 'कबाली' 120 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी।
दक्षिण भारत में ज्यादातर सिनेमाघरों में सभी शो एडवांस बुकिंग के चलते हाउसफुल हैं। इससे साफ पता चलता है कि इतनी उम्र होने के बावजूद 'रजनीकांत' का स्टारडम आज भी बरकरार है। दर्शकों को कबाली में उनका सुपरस्टारडम देखने को मिलेगा। उनका अंदाज निराला है और विलेन के छक्के छुड़ाते वक्त भी उनके चेहरे पर तनाव नहीं होता। वो बड़े से बड़ा काम चुटकी बजाते ही कर देते हैं।