फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaathu Vaakula Rendu Kadhal teaser: क्रेजी लव स्टोरी है 'काथु वकुला रेंडु कधल', विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु की तिकड़ी करेगी कमाल

Sat, 12 Feb 2022 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काथु वकुला रेंडु कधल - फोटो : social media
विज्ञापन
साउथ स्टार विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'काथु वकुला रेंडु कधल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें एक लड़के को एक ही समय में दो लड़कियों से प्यार हो जाता है। इसका ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि यह एक गुदगुदाने वाली कॉमेडी होगी।
विज्ञापन

विजय सेतुपति - फोटो : social media
विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा रूथ प्रभु के बीच हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल दिखाया गया है। फिल्म में विजय सेतुपति ने रेम्बो नाम के एक लड़के का किरदार निभाया है, जो कनमनी (नयनतारा) और खतीजा (सामंथा) दोनों को इस तीन-तरफा में रिश्ते में एक साथ रहने के लिए मना लेता है। टीजर में बताया गया है कि यह फिल्म 28 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।


 
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभू, विजय सेतुपति - फोटो : social media
इस फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति और अभिनेत्री सामंथा प्रभु पहली बार एक जोड़ी के रूप में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है। बतौर निर्देशक विग्नेश शिवन की यह चौथी फिल्म है। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया के आगामी तमिल एंथोलॉजी, 'पावा कढईगल' के एक पार्ट का निर्देशन किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें